सहजन, जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, एक अत्यंत पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। इसके फल, पत्ते, बीज और फूल सभी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसी कारण इसे “गरीबों का मल्टीविटामिन” भी कहा जाता है।
इसमें पाए जाते हैं —
90 से अधिक पोषक तत्व
45 प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट गुण
35 प्रकार के सूजन एवं दर्द से राहत देने वाले तत्व
17 प्रकार के अमीनो एसिड
सहजन के प्रमुख फायदे —
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए।
हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक। हड्डियों को मजबूती प्रदान करे।
ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे।
स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए उपयोगी।
त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी।
वजन प्रबंधन में सहायक।
पुरुष स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।
सहजन सूप बनाने की विधि —
सहजन की फलियों को छोटे टुकड़ों में काटकर दो कप पानी में उबालें। चाहें तो इसकी ताजी पत्तियाँ भी मिला सकते हैं। जब पानी आधा रह जाए तो गूदा निकालकर छिलका अलग कर दें। स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें।

