मोहक मीडिया की ओर से भाई-बहन के अटूट विश्वास और स्नेहिल रिश्तों के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
1974 की फिल्म ‘रेशम की डोरी’ आज भी अपने भाई-बहन के रिश्ते और खासकर सदाबहार गीत “बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा है” के लिए याद की जाती है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं।
कहा जाता है कि फिल्म में अजीत सिंह/विनोद की मुख्य भूमिका पहले राजेश खन्ना करने वाले थे। लेकिन तारीखों की समस्या के कारण वे फिल्म से अलग हो गए और इसके बाद यह भूमिका धर्मेंद्र जी को मिली। सायरा बानू ने भी बाद में बताया था कि ‘रेशम की डोरी’ में राजेश खन्ना की जगह धर्मेंद्र जी आए थे।
और फिर धर्मेंद्र जी ने इस किरदार को जिस अंदाज में निभाया, वह फिल्म की पहचान बन गया। उनके साथ सायरा बानू और कुमुद चुगानी नजर आईं। फिल्म का संगीत महान जोड़ी शंकर-जयकिशन ने दिया और सुमन कल्याणपुर की आवाज में “बहना ने भाई की कलाई से” गीत ने भाई-बहन के रिश्ते को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
रक्षाबंधन के अवसर पर 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त सफर के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
