शारदा युनिवर्सिटी , ग्रेटर नोएडा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के नए बेच के विधार्थियों का दीक्षारंभ 2026 कार्यक्रम आयोजित

मोहक मीडिया | शारदा स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर साइंस , शारदा युनिवर्सिटी , ग्रेटर नोएडा कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले नए बेच के विधार्थियों को दीक्षारंभ 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं कोंफडरेशन ऑफ़ आर डब्लू के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने संबोधित किया |

कर्नल त्यागी ने बच्चों को बताया की आपमें से प्रत्येक विकसित भारत 2047 का एक एम्बेसडर है और ऐसा एम्बेसडर है जो अपने अधिकारों से अधिक कर्तव्यो पर क्रेंदित रहता है | आज पहले तो छात्रों को संविधान की धारा 51 ऐ में दिए गए 11 कर्तव्यो की उदाहारण के साथ जानकारी दी गई और बताया गया की यदि इनका अनुसरण कर लिया जाए तो भारत 2047 से पहले ही विकसित हो जायेगा |

जो अब तक हमें बताया गया है अगर वो पूरी तरह सही होता तो संसाधनो से भरे पड़े 140 करोड़ के इस देश को सारी दुनिया झुककर सलाम कर रही होती | इसका मतलब है की कुछ बदलाव की आवश्यकता है | बदलाव सिर्फ इतना है की युवा अपने व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रिय चरित्र में अंतर को समझ लें | व्यक्तिगत चरित्र में सहनशीलता 100% होनी चाहिए जबकि राष्ट्रिय चरित्र में शून्य होनी चाहिए | यदि राष्ट्रिय चरित्र का अनुसरण करते हुए पृथ्वी राज चौहान ने पहली बार में ही मोहम्मद गोरी को मार दिया होता तो आज हिन्दुस्तान का इतिहास दूसरा होता |

प्रोफ़ेसर डा संदीप गुप्ता ,प्रोफ़ेसर डा गीथा और युनिवर्सिटी के डीन डा अंकित खरे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी का प्रतीक चिन्ह और पौधा देकर सम्मान किया |

अंत में प्रत्येक विधार्थी को “ जय हिन्द “ का हथियार भेंट किया गया और गंगा आरती की तर्ज पर शहीदों की आरती बजाई गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!