“जाको राखे साईयां, मार सके न कोय”……”जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे सब कोई”..green house नेपाल

मोहक मीडिया ।
“जाको राखे साईयां, मार सके न कोय”…”जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे सब कोई”..ये सब बातें हम हमेशा सुनते तो हैं परंतु कई बार इसके जीवंत उदाहरण हमें देखने को मिल जाते हैं….ऐसा ही एक वीडियो देखा….उस जल प्रलय में…चारों तरफ पानी के थपेड़े, गाद, बहते मलवे और घर से टकराती गाड़ियां और बालकनी में खड़े चिल्लाते कुछ लोग….किसी ने सोचा नहीं होगा कि वो बच जाएंगे ।

पर शायद उन पर भगवान की अलग ही कृपा थी….जहां पूरा का पूरा गांव, शहर, बड़ी बड़ी और मजबूत इमारते, बड़ी बड़ी गाड़ियां, जेसीबी और पता नहीं क्या क्या बह गया….वहां ये घर बच गया और उस बालकनी में खड़े लोग भी बच गए….परंतु यही चमत्कार औरों के साथ क्यों नहीं….या फिर सबके साथ होता तो हम उसको चमत्कार कहते ही नहीं शायद….तब तो ये आम बात हो जाती ।

जिसके आंखों के सामने ये वीडियो आया….सबने शायद एक ही प्रार्थना की होगी कि…..हे भगवान….बचा लेना और शायद इतने लोगों की प्रार्थनाएं सुन ली भगवान ने और एक पूरा परिवार बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!