विजय हिंदुस्तानी ने की मेरठ के मेयर श्री हरिकांत अहलूवालिया से गोल्ड कोस्ट सहित मेरठ की विभिन्न कॉलोनियों की गंभीर समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा ।


मोहक मीडिया। विजय हिंदुस्तानी ने मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया से मुलाकात कर गोल्ड कोस्ट सहित मेरठ की विभिन्न कॉलोनियों की गंभीर समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मेरठ की कई स्वीकृत (Approved) कॉलोनियां आज भी सड़क, जलभराव, नाली, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। कहीं जर्जर सड़कें हैं तो कहीं बारिश के दौरान जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

मेयर के समक्ष इन सभी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए शीघ्र समाधान और स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की।

कॉलोनी स्वीकृत है तो सुविधाएं भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
जनता को सिर्फ कागजों पर विकास नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला विकास चाहिए।

हमारा प्रयास है कि मेरठ की हर कॉलोनी में लोगों को उनका हक और मूलभूत सुविधाएं मिलें।
जनसमस्याओं की आवाज उठाना और समाधान तक संघर्ष करना हमारा संकल्प है।

मेरठ जाते समय रास्ते में गढ़ी सख्वातरपुर के नजदीक एक संदिग्ध युवक मेरठ की ओर पैदल करीब 25 दिन के नवजात बच्चे को लेकर जा रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता से युवक को पकड़ लिया गया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर पूरी जांच और बच्चे के परिजनों की पहचान कराने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!