मोहक मीडिया । महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम गाजियाबाद में शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व स्वास्थ्य एवं साइंस टेक्नोलॉजी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शिक्षकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन जी की पत्नी नूतन जी भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

बचन सिंह स्मृति शिक्षक सम्मान महर्षि दयानंद विद्यापीठ की होम साइंस की शिक्षिका सुनीता त्यागी को प्रदान किया . इस सम्मान में शाल स्मृति चिन्ह और 25,000/- की सम्मान राशि प्रदान की गई. श्रीमती नूतन जी ने शाल पहनाकर सम्मानित किया

।श्री बचन सिंह जी जिनकी स्मृति में यह सम्मान प्रदान किया जाता है । श्रीमती नूतन जी के पिता श्री थे , जो स्वयं एक आदर्श शिक्षक थे. बचन सिंह जी के सुपुत्र डॉ. नरेश गुप्ता जी के सौजन्य से यह सम्मान पिछले पांच वर्षों से प्रति वर्ष एक शिक्षक को प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर सेवानिवृत आदर्श शिक्षक दीपक शर्मा जी , महर्षि दयानंद विद्यापीठ के सीनियर विंग के अंग्रेजी के शिक्षक अनिल कुमार जी और प्राइमरी विंग की रेनू चौधरी को आदर्श शिक्षक सम्मान में शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस वर्ष तीन अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए . जूनियर विंग और प्राइमरी विंग के आँचल शर्मा , मान्या गोयल , छाया अग्रवाल , अंजू त्यागी , अनुराधा वर्मा युक्ता कक्कड़ को प्रदान किए गए।

बोर्ड परीक्षाओं में इंटर के उत्कृष्ट परिणाम हिंदी के लिए नीरज चौधरी , मधुबाला ,ऊषा सिंघल , रसायन शास्त्र के लिए आरती त्यागी , जीव विज्ञान के लिए एकता गर्ग , भौतिक विज्ञान के लिए बिजेन्द्र सिंह ,धर्मेंद्र सिंह गंगवार , नागरिक शास्त्र के लिए राजेश्वरी चौहान , भूगोल के लिए भूपेंद्र कुमार त्यागी , इतिहास के लिए आनंद शर्मा को सम्मानित किया गय । हाई स्कूल के उत्कृष्ट परिणाम हिंदी के लिए अलका रानी , सुमन चौधरी , अग्रेजी सरिता तैयारियां , संगीता मिश्रा , विज्ञान के लिए वर्षा त्यागी , दीपिका शर्मा , गणित के लिए स्नेहलता यादव , अमित कुमार सामाजिक अध्ययन के लिए रेखा तोमर , सीमा सेठी , चित्रकला के लिए रौनक अलवी , कनुप्रिया गर्ग को सम्मानित किया गया ।

डॉ. हर्षवर्धन ने अपने सारगर्भित भाषण ने शिक्षक , उसकी चुनौतियां और अवसर पर आख्यान प्रस्तुत किया. नूतन जी ने भी अपने संबोधन में बच्चन सिंह स्मृति सम्मान को अपने परिवार की ओर से शिक्षकों के सम्मान में एक छोटा सा योगदान बताया. अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा सेठी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और प्राइमरी विंग की प्रिंसिपल कोमल त्यागी ने धन्यवाद किया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मंच का संचालन नीरज चौधरी मैम और मीनाक्षी तोमर मैम ने किया।
