दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो आम आदमी के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है। इसी क्रम में नोएडा और गाजियाबाद में मेट्रो को विस्तार दिया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गाजियाबाद शहर में तीन रूटों पर मेट्रो दौड़ाने की प्राइमरी डीपीआर जीडीए को सौंप दी है। इस पर करीब 4800 करोड़ खर्च होंगे।
गाजियाबाद शहर में जिन तीन रूटों पर मेट्रो दौड़ेगी, उनमें नोएडा सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन तक करीब 5.1 किलोमीटर, वैशाली से मोहननगर होते हुए गोकुलपुरी तक करीब 16 किलोमीटर और शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक तीन किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है।
