ग़ाज़ियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जन समस्याओं के समाधान के क्रम में इंदिरापुरम के निवासियों की जटिल समस्या सीवर ओवरफ्लो से निजात दिलाने का कार्य किया है, जिसमें बिना सड़क को क्षति पहुंचाए हाईटेक पद्धति का इस्तेमाल करते हुए ट्रेंच लेस विधि से 1800 एम एम डाया की लाइन डालने का कार्य किया गया जिसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा डाली गई पुरानी लाइन को डेढ़ मीटर तक नीचे किया गया जिससे इंदिरापुरम में होने वाली सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान क्षेत्र वासियों को मिला है।लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से कार्य किया गया जिसके लिए नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार समिति का गठन करते हुए कार्य कराया गया, समिति में जल निगम के चीफ आर के पंकज, अधीक्षण अभियंता जल निगम चंद्र मोहन सोलंकी,अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह, जलकल विभाग गाजियाबाद नगर निगम से महाप्रबंधक कामाख्या प्रसाद आनंद तथा अधिशासी अभियंता आश कुमार, वी ए टैक वाबैग के प्रोजेक्ट हेड अनुज त्रिपाठी भी समिति में रहेl जलकल, जल निगम तथा वाबैग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें इंदिरापुरम क्षेत्र के अंदर पुरानी डाली हुई सिविल लाइन का गहनता से अध्ययन किया गया इसके उपरांत विशेष कार्यवाही शहर हित में की गई तथा टेक्निकल रूप से इंदिरापुरम निवासियों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाई गई।नगर आयुक्त द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम इंदिरापुरम क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है।जिसमें योजना के क्रम में एक-एक समस्या का समाधान भी कराया जा रहा है सीवर ओवरफ्लो की समस्या जो कि कई वर्षों पुरानी समस्या थी जिसकी तकनीकी समस्या का समाधान ट्रेंचलेस विधि से पाइप लाइन डालते हुए कराया गया, विशेष रूप से सड़क की खुदाई ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया चार स्थानों पर पैच बनाते हुए, सीआईएसफ रोड से होते हुए इंद्रपुरम के मैन पंपिंग स्टेशन तक अंडरग्राउंड लाइन डाली गई, 6 महीने के भीतर कार्य पूर्ण कराया गया जिससे ना तो इंदिरापुरम क्षेत्र निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी रही बल्कि तेजी से आधुनिक तकनीकी के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम क्षेत्र वासियों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत दिलाई गई, समिति के माध्यम से कार्य कराया गया लगातार मॉनिटरिंग जारी है इसके अलावा भी गाजियाबाद नगर निगम के अन्य विभाग इंदिरापुरम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में कार्य कर रहे हैं
Related Posts
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ मनाया गया फादर्स डे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ मनाया गया फादर्स डे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज
नेग के नाम पर वसूली अवैध: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला
Allahabad High Court Lucknow Bench की लखनऊ खंडपीठ ने किन्नर समुदाय द्वारा नेग के नाम पर की जाने वाली वसूली…
