नई दिल्ली-पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने भारत को बड़ी राहत देते हुए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया है।ईरान ने भारत को मित्र देश बताते हुए कहा है कि भारतीय ध्वज वाले जहाज और उसमें सवार नाविक सुरक्षित हैं, जिससे एलपीजी और तेल की आपूर्ति बनी रहेगी।ईरान ने कहा है कि भारतीय मित्रों को होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद से यह महत्वपूर्ण जलमार्ग बाधित हो गया है।ईरान के भारत स्थित दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे भारतीय मित्र सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता नहीं।ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नियंत्रित करता है, जिसके रास्ते दुनिया की लगभग 20% ऊर्जा आपूर्ति होती है। संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने बहुत कम जहाजों को पार करने की अनुमति दी है। ईरान ने कहा है कि वह मित्र राष्ट्रों जैसे भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को गुजरने की अनुमति दे रहा है।
Related Posts
The Red Pen Anthology (Vol I: Beyond the Margins) The 24 stories in the first Red Pen Anthology range from the mythic and the everyday to the bizarre and the familiar.
The Red Pen Anthology (Vol I: Beyond the Margins) The 24 stories in the first Red Pen Anthology range from the mythic and the everyday to the bizarre and the familiar.
गाजियाबाद में कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत
गांव नंगलाबेर के रहने वाले ललित कुमार बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे कूलर साफ कर रहे थे। इसी दौरान कूलर…
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत, 30 जुलाई से 14 अगस्त तक चलाई जाएंगी 52 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनें
मोहक मीडिया। मेरठ, कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत यात्रियों के लिए 30 जुलाई से 14 अगस्त तक सराय काले…
