प्रदेश के विभागों, बोर्ड एवं निगमों, विश्वविद्यालयों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश
कार्यालयों में लंबे समय से जमा अनुपयोगी दस्तावेजों और कबाड़ को हटाकर कार्यस्थल को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य
कार्यालयों में वर्षों से पड़े पुराने रिकॉर्ड को नियमों के अनुसार जाएगा हटाया
खराब और अनुपयोगी फर्नीचर का होगा निस्तारण
सभी विभागों को रिकॉर्ड मैनेजमेंट और रिकॉर्ड रिटेंशन शेड्यूल का सख्ती से पालन करने के आदेश
मुख्य सचिव ने जो आदेश सरकारी कार्यालयों के पुराने रिकार्ड को लेकर दिए हैं उनका व्यापक स्तर पर व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में दिख सकता है असर
अकसर सरकारी कार्यालयों के पुराने रिकार्ड में छेड़छाड़ भ्रष्टाचार व विवादों के पैदा होने की रहती है संभावना
रिकॉर्ड को हाथ नहीं लगा पाएंगे नटवरलाल
राजस्व जैसे विभागों में पुराने रिकार्ड सेे छेड़छाड़ करते हुए बेशकीमती जमीनों के मामले आते रहे है सामने
कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि सभी विभागों को रिकॉर्ड मैनेजमेंट और रिकॉर्ड रिटेंशन शेड्यूल की सख्ती से पालन के निर्देश
सरकार के निर्देशों की संजीदगी से होगी पालना

