जेवर के बाद… हिंडन से भी अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान की जगी उम्मीद

ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर के थाना साहिबाबाद जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने शनिवार को उद्घाटन कर दिया।अब गाजियाबाद के निवासियों को भी हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। उम्मीद है कि जेवर एयरपोर्ट से स्लॉट बुकिंग के बाद हिंडन घरेलू एयरपोर्ट से भी नई उड़ान शुरू हो सकती हैं। हालांकि रविवार को हिंडन एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए निशुल्क वाई-फाई एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और यहां से 11 अप्रैल 2019 को पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। इसके बाद से एक-एक शहरों की उड़ान बढ़ने-घटने का सफर अब तक जारी है। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद अब हिंडन एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों को आस जगी है्र कि अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज के लिए जल्द उड़ान शुरू हो सकेंगी। इसके लिए जिले के लोग सांसद अतुल गर्ग से मांग भी कर चुके हैं तो उन्होंने भी नागरिक उड्डयन मंत्री से चर्चा कर जल्द ही इस ओर कदम उठाने की बात कही थी। एयरपोर्ट पर मार्च 2025 में एविएशन मिनिस्टर ने इन शहरों की उड़ान शुरू करने का दावा भी किया था।हालांकि फरवरी 2026 में कई शहरों की उड़ान हिंडन एयरपोर्ट से बंद की जा चुकी है।

क्या कहता है एयरपोर्ट प्रबंधन

एयर इंडिया एक्सप्रेस अप्रैल में किशनगढ़ की उड़ान शुरू करने वाला है। इलाहाबाद, लखनऊ और अयोध्या के लिए भी जल्द हवाई यात्रा शुरू कराने के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है।अब जेवर एयरपोर्ट से स्लॉट बुकिंग के बाद हिंडन एयरपोर्ट से भी नई उड़ान शुरू होने की उम्मीद है

हिंडन एयरपोर्ट से 9 शहरों की 12 उड़ानें

वर्तमान में इंडिगो की ओर से अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, पटना, बंगलूरू के लिए उड़ान चालू है। स्टार एयर की ओर से नांदेड, आदमपुर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से मुंबई व बंगलूरू के लिए उड़ान जारी है।एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू के लिए दो उड़ानें हैं।


सात साल में बंद हो चुकी है कई उड़ान

हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़, हुबली, कलबुर्गी, गोवा, कोलकाता, जम्मु, भुवनेश्वर, लुधियाना, किशनगढ़, देहरादून और जयपुर आदि स्थानों के लिए उड़ान बंद की जा चुकी है।

निशुल्क वाइफाई और लाइब्रेरी कॉर्नर का आज होगा उद्घाटन

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों को रविवार से कुछ और सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। एविएशन मिनिस्टर की ओर से डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए हिंडन एयरपोर्ट पर रविवार को निशुल्क वाई-फाई सुविधा एवं लाइब्रेरी कॉर्नर का शुभारंभ किया जाएगा। एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री अब यहां अपनी फ्लाइट के समय तक किताबें और समाचार पत्र पढ़ सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!