लखनऊ में ‘विकसित कृषि-विकसित भारत @ 2047 के लिए कृषि कायाकल्प’ हेतु कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के महासंगम ‘छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026’ का उद्घाटन मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
इस अवसर पर कृषि पर आधारित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन एवं अपने अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से कृषि को नई दिशा देने वाले वैज्ञानिकों को उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान सम्मान से सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है, यह तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस अपने लक्ष्यों तक पहुंचेगी तथा आने वाले समय में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का आधार भी बनेगी।
इस अवसर पर सूर्यप्रताप शाही मा. कृषि मंत्री व बलदेव सिंह ओळख कृषि राज्य मंत्री व श्याम बिहारी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग की गरिमामय उपस्थिति रही ।

