डा. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन

सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन डा. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस बार समीपवर्ती कस्वा विजयगढ़ में हनुमतकृपा सभागार में आयोजित हुआ।

जिसमे डा.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान २०२५ श्री रमेश शर्मा को तथा सम्मान २०२६ श्री दिनेश रघुवंशी जी को अध्यक्ष वैद्यजी गोपाल शरण गर्ग, ट्रस्टी वंदना सक्सेना तथा प्रिय सक्सेना के हाथों प्रदान किया गया एवं युवा गीत सम्मान श्री मयंक शर्मा को श्रीमती कुमुद दीक्षित तथा अंकित उपाध्याय के हाथों प्रदान किया गया

इसके बाद एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ जिसमे रमेश शर्मा , चित्तौड़, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, सर्वेश अस्थाना लखनऊ,रुचि चतुर्वेदी आगरा, मनवीर मधुर दिल्ली, लटूरी लट्ठ टुंडला ने काव्यपाठ किया । ये पूरा कार्यक्रम वैद्य श्री गोपाल शरण गर्ग के अमृत महोत्सव को समर्पित रहा।

नगर वासियों का कहना था कि इतना बड़ा और इतना भव्य कबिसम्मेलन यहाँ पहली बार हुआ। शहरों से भी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के बीच इस कवि सम्मेलन में अधिकांश कवियों ने राष्ट्रीय और पारिवारिक विषयों पर कविता पढ़कर समाज को दिशा देने का काम किया ।

कार्यक्रम का संचालन सारांश सक्सेना, तथा कवि सम्मेलन का संचालन सर्वेश अस्थाना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!