मोहक मीडिया । अयोध्या नगर निगम द्वारा आगामी 31 मई को प्रातः 7:00 बजे आयोजित होने वाले “स्वच्छता महाअभियान” को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने हेतु अयोध्या सर्किट हाउस में मा. महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा संगीतकारों, कलाकारों, साहित्यकारों एवं निषाद समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सभी गणमान्यजनों से स्वच्छता महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं हर जनमानस को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में श्री सत्य प्रकाश मिश्रा जी, लोक गायक श्री बृजमोहन तिवारी जी, शास्त्रीय गायक श्री शीतला प्रसाद वर्मा जी, फरवाही लोक नृत्य कलाकार कु. प्रकृति जी, लोक गायक श्री विवेक पाण्डेय जी, लोक गायक कु. आराध्या गौतम जी, श्री माता प्रसाद जी, मा. पार्षद श्री रमा शंकर निषाद जी, श्री श्याम लाल निषाद जी, पूर्व पार्षद श्री जितेंद्र निषाद जी, डॉ. नानक शरण निषाद जी, श्री हर्ष निषाद जी सहित निषाद समाज एवं कला क्षेत्र से जुड़े अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

