प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में हैं।

इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट कर रहे हैं। मेलोनी ने खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। मोदी और मेलोनी को अक्सर “मेलोडी” बुलाया जाता है और कुछ साल पहलेकाफी वायरल हुआ था। मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मेलोडी चॉकलेट पारले प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी बनाती है। मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट का एक स्टैंडर्ड पैक गिफ्ट किया है। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” इस कैंडी की खूबी यह है कि इसका बाहरी हिस्सा कड़ा कैरामल होता है जबकि अंदर का हिस्सा गाढ़े चॉकलेट से भरा होता है। यह पारले प्रोडक्ट्स का फ्लैगशिप ब्रांड है। इस कंपनी की स्थापना 1929 में हुई थी और इस कैंडी को 1983 में लॉन्च किया गया था।

