देर रात होटल/भोजनालय में लगी आग, लाखों का नुकसान

श्रीनगर। नगर क्षेत्र के बांसवाड़ा स्थित एक होटल/भोजनालय में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना में होटल के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह होटल एवं भोजनालय स्थानीय निवासी मकान सिंह रमोला का बताया जा रहा है। देर रात अचानक भवन से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

गनीमत रही कि घटना के समय होटल में कोई मौजूद नहीं था और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!