हिन्दी पत्रकारिता ने सदैव समाज की आवाज बनकर जनभावनाओं को अभिव्यक्ति दी है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
पत्रकार केवल समाचार लिखने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह समाज का सजग प्रहरी, लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ और सत्य का निर्भीक प्रहरी होता है। आपकी कलम में वह शक्ति होनी चाहिए जो अन्याय के विरुद्ध पृथ्वी मिसाइल की तरह प्रहार करे और न्याय, सत्य तथा जनहित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे।
एक सच्चा पत्रकार किसी पक्ष, व्यक्ति या सत्ता का नहीं, बल्कि सत्य का पक्षधर होता है। उसकी लेखनी निर्भीक, निष्पक्ष और जनकल्याण के लिए समर्पित होनी चाहिए। जब भी आपकी कलम चले, वह शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाने का माध्यम बने।
हम कामना करते हैं कि भारतीय पत्रकारिता विश्व में अपनी सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता के लिए सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे। ऐसा विश्वास बने कि यदि भारत के किसी समाचार पत्र में कोई बात प्रकाशित हुई है, तो वह सत्य के अतिरिक्त कुछ नहीं हो सकती।
सत्य, साहस और जनसेवा के इस महान दायित्व को निभाने वाले सभी पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकार दिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सत्य ही पत्रकारिता की पहचान है, और निष्पक्षता उसकी सबसे बड़ी शक्ति

