मुजफ्फरनगर 24जून 2026 उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, श्री आशीष ने बताया है कि में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों का चयन ऑन-लाईन आधार पर किया जायेगा। वर्ष-2025-26 में अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिये स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु सामुहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्यालय उद्यमिता विकास अनुभाग-09, उत्तर प्रदेश, कानपुर के पत्रांक-129 दिनांक 18-03-2026 के निर्देशो के कम में जनपद-मुजफ्फरनगर मे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम 04 माह की अवधि का होगा, जिसमें 01 माह का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा ट्रेड ,अभ्यर्थी की जाति, शैक्षिक योग्यता, टेलरिंग अन्य पिछडा वर्ग गैर तकनीकी ट्रेडो में प्रशिक्षण हेतु लिखने-पढने का ज्ञान हो। तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु 8 वीं पास।
आयु 18 से 45 वर्ष इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निम्न वेबसाइटwww.msme.up.gov.in पर दि० 30.6.2026 तक ऑनलाईन कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालयः-जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।
