मोहक मीडिया l बसंतपुर सैतली मुरादनगर (गाजियाबाद) गांव के इकलौते बेटे पैरा राष्ट्रीय खिलाड़ी चिराग त्यागी की अंतिम विदाई पर सभी युवाओं और पूरे ग्राम सैतली और आसपास से आए हजारों लोगों की भीड़ की आंखें नम हो गई l जैसे ही एंबुलेंस चिराग के शव को लेकर सैतली गांव के अंदर पहुंची तो वहां के युवाओं और बुजुर्गों ने सख्त कार्रवाई की मांग की l स्वर्गीय चिराग के पिता ने सब कुछ दाव पर लगाकर अपने बेटे को खेल के लिए तैयार किया था l अभी बेंगलुरु से 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल लेकर लौटे चिराग को टोक्यो (जापान) जाने के लिए सलेक्शन हुआ था जहां पर वह भारत की तरफ से खेलने वाले थे l परंतु उनके दोस्त ने उन्हें मिलने के बहाने हिंडन के पास पार्क में बुलाकर पीछे से एक गोली सर में एक कमर में और एक रीड की हड्डी के पास मार दी जिससे चिराग की वहीं पर मृत्यु हो गई l
सैतली गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार से एक करोड रुपए की मांग की है l और माता-पिता को पेंशन की मांग करते हैं साथ ही जिसने चिराग को को गोली मारी है उन दोनों के एनकाउंटर की मांग की l

