मोहक मीडिया । फैडरेशन आफ लाईनपार RWA अध्यक्ष आर के आर्य, ने माननीय मुख्यमंत्री योगी से ग़ाज़ियाबाद महानगर की मुख्य सड़कों से साप्ताहिक बाजार अन्यत्र शिफ़्ट करने हेतु अपील की ।
ग़ाज़ियाबाद महानगर में गत कई वर्षों से अनाधिकृत रूप से मुख्य सड़कों पर साप्ताहिक बाजार लगाये जा रहे हैं, जिससे सुगम यातायात में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है,लोग समय पर रेल गाड़ी नहीं पकड पाते हैं, ऐम्बूलैन्स को सुगम रास्ता नहीं मिलने से रोगी के जीवन को खतरा बन जाता है । पहले भी कई बार प्रशासन से अनुरोध किया जा चुका है कि सभी मुख्य मार्गों से साप्ताहिक बाजारों को अन्यत्र अलग अलग-स्थानों पर शिफ़्ट कर दिया जाए । लाईनपार (विजय नगर ज़ोन ) क्षेत्र में सातों दिन अलग-अलग स्थानों के मुख्य मार्गों पर साप्ताहिक बाजार लग रहे हैं,जनता भारी परेशानी झेल रही है ।
फैडरेशन आफ लाईनपार RWA अध्यक्ष आर के आर्य ने अनुरोध करते हुए कहा कि सराहनीय रहेगा यदि पूरे प्रदेश के महानगरों के लिए एक समान नीति लागू कर दी जाए , एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे यथाशीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें और जनता को राहत प्रदान करें ।
