अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन!
स्वाधीनता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और पराक्रम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। उनकी प्रेरणादायी गाथा सदैव राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की सेवा हेतु हमें प्रेरित करती रहेगी।
प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 की अग्रदूत के रूप में रानी लक्ष्मीबाई जी ने अपनी असाधारण वीरता और साहस से राष्ट्रभक्ति का एक नया अध्याय लिखा।
नारी शक्ति के पराक्रम के रूप में उनके महान शौर्य, साहस और देशभक्ति की गाथाएँ युग-युगान्तर तक भावी पीढ़ियों की प्रेरणा बनी रहेंगी।
