स्वर्गीय श्री इंद्र भूषण शर्मा (एडवोकेट) की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

मोहक मीडिया। साहिबाबाद के लाजपत नगर स्थित सामुदायिक भवन में पार्षद हिमांशु शर्मा (वार्ड-75) के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री इंद्र भूषण शर्मा (एडवोकेट) की पावन स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

श्रद्धांजलि सभा में गाजियाबाद की महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री अंकुर शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, विधायक श्री संजीव शर्मा, डिप्टी मेयर श्री प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, पूर्व महापौर श्री आशु वर्मा, गाजियाबाद नगर निगम के 50 से अधिक पार्षद, अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री इंद्र भूषण शर्मा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, अमरपाल शर्मा पूर्व विधायक ,सांसद श्री अतुल गर्ग, पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, अशोक वर्मा अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन , दीपक वाष्र्णेय सचिव तहसील बार एसोसिएशन , वेदपाल कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष तहसील बार, राजकुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष तहसील बार, वेदपाल कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष तहसील बार, व्यापारिक नेता बालकिशन गुप्ता बालू जिला अध्यक्ष , डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी , निवर्तमान महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री पंकज भारद्वाज , महामंत्री प्रदीप चौहान महामंत्री गौरव चोपड़ा, उपाध्यक्ष राम त्यागी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने अपने शोक संदेश प्रेषित कर स्वर्गीय श्री इंद्र भूषण शर्मा जी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर पार्षद हिमांशु शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर अथवा शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में आप सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!