राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ द्वारा डाक विभाग व मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि के सहयोग से जय शिव इंटर कॉलेज ग्राम इनायतपुर पर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व दांतों की निशुल्क जांच

मोहक मीडिया । राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ द्वारा डाक विभाग व मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि के सहयोग से जय शिव इंटर कॉलेज ग्राम इनायतपुर थाना वेव सिटी गजप्रस्थ पर आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड व दांतों की निशुल्क जांच की गई।
70 प्लस आयु के आयुष्मान कार्ड बनाए गए । श्रेया आई सेंटर द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की गई तथा क्लो डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई। कैंप में 18 वर्ष तक की आयु के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा सभी आयु वर्ग के आधार कार्ड में संशोधन किया गया। क्षेत्र की जनता ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के इस अनोखे कार्य की सराहना की राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ द्वारा जगह जगह लगने वाले कैंप में इस कैम्प का आयोजन इनायतपुर में जय शिव इंटर कॉलेज के सहयोग से इंटर कॉलेज में किया गया।


कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप चौधरी पार्षद, बालकिशन गुप्ता जिला अध्यक्ष, मनोज प्रमुख, समीर शर्मा, संजय शर्मा, पंडित अशोक भारतीय आदि रहे ।
जय शिव इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवदत्त अधाना, रतिराम बाबूजी, जय सिंह, मुकद्दम, गजराज नेता जी, प्रेम नागर, रितु शर्मा प्रधानाचार्य आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


कैंप का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, उपाध्यक्ष समीर शर्मा, आशु पंडित विधायक प्रतिनिधि, ओमवीर, वॉल रिटायर i s प्रिया आर्य, मनोज गुर्जर प्रमुख ने किया। विशेष संयोजक के रूप में पंडित अशोक भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने पूरे कैंप की संचालन किया।


कैंप में 200 से अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड मे संशोधन व नये आधार कार्ड बनवाकर कैंप का लाभ उठाया। 20 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 500 से अधिक लोगों ने आंखों व दातों की जांच का निशुल्क लाभ उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!