मोहक मीडिया। श्रीराम जानकी रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा भूमि पूजन का आयोजन श्रीराम जानकी पार्क सेक्टर बारह,प्रताप विहार में किया गया ।समिति के मुख्य संरक्षक सांसद अतुल गर्ग व विधायक संजीव शर्मा तथा संरक्षक श्रीमती पूनम सिंह पार्षद के सानिध्य में समिति द्वारा गत तीन वर्षों से लीला मंचन का दिव्य-भव्य रूप में आयोजन किया जा रहा है ।

भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ किया । पूर्व मेयर आशू वर्मा ने पूजन की पूर्णता कराई । सैकड़ों राम भक्तों के साथ उन्होंने नारियल फोड़कर लीला मंचन के श्रेष्ठ आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी ।

कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी, क्षेत्र के सभी प्रमुख संभ्रांत लोगों ने भागीदारी की ।
