धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज, बृज विहार का दो दिवसीय सैंतीसवां वार्षिकोत्सव

आर्य समाज,बृज विहार का दो दिवसीय सैंतीसवां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया । पहले वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात जयपुर से पधारे वैदिक विद्वान/आचार्य जी का सराहनीय एवं बहुत उपयोगी एक घंटे का प्रवचन हुआ ।अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ आर के आर्य ने सभी श्रोताओं को दो दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी से मिले ज्ञान/स्वामी दयानंद द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने के लिए साधुवाद दिया ।

उन्होंने कहा कि दस बारह वर्षों से मेरी वहां आयोजित वार्षिकोत्सव में निरंतर भागीदारी रहती है ।छोटे बच्चों/युवाओं को बृज विहार आर्य समाज के दैनिक यज्ञ आदि कार्यक्रमों में जोडना,आत्मनिर्भर बनाने हेतु तकनीकी प्रशिक्षण देना ,वहां की बहुत सराहनीय उपलब्धि है ।

डॉ आर के आर्य और अन्य गणमन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!