पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली श्वेता त्यागी को तोमर चैरिटेबल ट्रस्ट ने सम्मानित किया
तोमर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनंदन सम्मान समारोह में विधायक अजीत पल त्यागी, समाजसेवी राधे किशन अरोरा, अरविन्द भारतीय व अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली श्वेता त्यागी को सम्मानित कर उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
