राष्ट्रीय व्यापार मंडल, गाज़ियाबाद के द्वारा व्यापारी सम्मेलन एवम सम्मान समारोह का आयोजन ऑर्नेट पैलेस में हुआ। आयोजित व्यापारी सम्मेलन अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी और आयोजन जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता द्वारा हुआ।

सम्मेलन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए एकजुट रहने के आह्वान किया, वक्ताओं ने व्यापारी आयोग का गठन , ६० वर्ष के बाद व्यापारिओं को पेंशन सुविधा देने तथा चुनाव में व्यापारिओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने सफल कार्यक्रम के लिए आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी ।

कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व मेयर आशु वर्मा आदि उपस्थित रहे।
