राष्ट्रीय सैनिक संस्था का प्रत्येक सदस्य प्रशिक्षण एम्बेसडर की तरह काम करे – कर्नल त्यागी

मोहक मीडिया । 30 मई 2026,उत्तराखंड निवास,चाणक्य पूरी,नई दिल्ली : आज यहां एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की अग्निवीर योजना भी इसलिए बनाई गई थी की चार में से तीन अग्निवीर सैनिक प्रशिक्षण लेकर जब वापस आयेंगे तो समाज में कर्तव्य निष्ठा,अनुशासन और ईमानदारी बढ़ेगी । लोग गाड़ियों और भवनों में आग नहीं लगाएंगे ।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राष्ट्रीय सैनिक संस्था में महिलाओं की संख्या बढ़ाने का र्निदेश कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को देते हुए

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय प्रशासनिक संरक्षक और उत्तराखंड के राज्यपाल माननीय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की सभी सदस्यों को निम्नलिखित मुद्दों पर तुरंत प्रभाव से काम करना चाहिए :

· नागरिकों को संविधान की धारा 51 ए में बताये गये 11 कर्तव्यों की जानकारी देना

· सार्वजनिक संपत्ति हमारी है उसे किसी को जलाना नहीं चाहिए

· शिक्षित वर्ग को अपने साथ जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया जाए

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सैनिकों और शिक्षाविदों से बात करते हुए,मुख्यतः कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , प्रोफेसर के पी सिंह एवं अन्य

इस अवसर पर कर्नल मुकेश त्यागी , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , गौरव् सेनानी चन्दन सिंह , गौरव सेनानी गणेश दत्त , गौरव सेनानी सहदेव तोमर , लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा , एडवोकेट अंशु त्यागी , डा मधु सिंह , श्रीमती मोनिका गोयल , श्रीमती संध्या त्यागी ने अपने अपने शब्दों मे कहा की वर्तमान में देश में चरित्र निर्माण की चिल्लाती हुए आवश्यकता है और चारित्र निर्माण का सफ़र शुरू होता है अनुशासन से और अनुशासन सिखाने का काम राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्य स्कूलों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण दे कर शुरू कर चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!