मोहक मीडिया। कश्यप निषाद संगठन हरियाणा के तत्वावधान मे माननीय मंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृव मे हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर कश्यप समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से भेंट की, इस दौरान समाज के उत्थान, विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।

माननीय मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा “माननीय मुख्यमंत्री का कश्यप समाज के प्रति स्नेह और उनकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम विश्वास दिलाते हैं कि कश्यप समाज प्रदेश की प्रगति और विकास की यात्रा में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह तत्पर है।”

इस अवसर पर सरपंच रणवीर कश्यप, रफ़ल कश्यप, जगदीश कश्यप, पूर्व विधायक, रमेश कश्यप, चतर सिंह कश्यप, तरसेम कश्यप सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।
