श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के चुनाव में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, 274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। कमेटी के कुल 297 सदस्यों में से 274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके नेतृत्व वाले पैनल ने अन्य छह पदों पर भी शानदार जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे—

महामंत्री: नरेश अग्रवाल — 177 मत (85 मतों से विजयी)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजीव मित्तल — 195 मत (123 मतों से विजयी)

कनिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल चौधरी — 138 मत (5 मतों से विजयी)

कोषाध्यक्ष: सुधीर गोयल ‘मोनू’ — 149 मत (27 मतों से विजयी)

मंत्री: प्रदीप मित्तल — 189 मत (107 मतों से विजयी)

लेखा परीक्षक: रविंद्र मित्तल — 162 मत (58 मतों से विजयी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!