मोहक मीडिया। श्रावण मास में में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। गाजियाबाद के मेरठ रोड पर बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार से लाया गया गंगाजल अपनी कांवड़ में लेकर आगे बढ़ते दिखाई दिए। पूरे रास्ते ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने के लिए अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं

मेरठ रोड मुरादनगर गाजियाबाद के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों के उद्घाटन हुआ और वो शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में में निरंतर जुटे हुए हैं।

माननीय सांसद अतुल गर्ग, माननीय विधायक अजीतपाल त्यागी विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों में उपस्थित रहे।

माननीय विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा “सावन के पवित्र महीने में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा भारतीय संस्कृति, आस्था और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। सभी कांवड़ सेवा शिविरों के आयोजकों, भंडारा समितियों एवं समर्पित स्वयंसेवकों का हृदय से अभिनंदन एवं साधुवाद, जो निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। उनका यह सेवा भाव निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”


