केन्या, ब्राज़ील, सेनेगल और साउथ अफ्रीका 70 सदस्यीय चार देशों के प्रतिनिधिमंडल ने किया निपुण भारत अभियान की उत्तर प्रदेश में यात्रा पर समझ विकसित करने हेतु 11 विद्यालयों का भ्रमण

मोहक मीडिया । केन्या, ब्राज़ील, सेनेगल और साउथ अफ्रीका 70 सदस्यीय चार देशों के प्रतिनिधिमंडल ने निपुण भारत अभियान की उत्तर प्रदेश में यात्रा पर समझ विकसित करने हेतु 11 विद्यालयों का भ्रमण किया ।

प्रत्येक विद्यालय में समन्वय स्थापित करने के लिए एसआरजी और एआरपी को जिम्मेदारी सौंपी गई। 11 विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर सिकरोड़ा विद्यालय भी चयनित हुआ, जिसमें विदेशी मेहमानों को कक्षा अवलोकन और भ्रमण कराने के बाद होटल रेडिसन ब्लू में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी,एडी बेसिक, बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक भी उपस्थित रहे।

प्रश्नोत्तर काल, समूह चर्चा और दिन भर के अनुभवों पर चर्चा करते हुए एक अविस्मरणीय दिन गाजियाबाद के लिए रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!