भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद में भव्य स्वागत, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी के क्लाउड-9 कंपाउंड पर हुआ अभिनंदन समारोह

मोहक मीडिया ,गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत के गाजियाबाद आगमन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी के क्लाउड-9 कंपाउंड में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, तिरंगा सैल्यूट टीम के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने श्री तीरथ सिंह रावत का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री तीरथ सिंह रावत ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और समाज एवं राष्ट्रहित में सभी को मिलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को शुभकामनाएं दीं।


राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि श्री तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद आगमन हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर है, उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी निरंतर अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा सदरपुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी पार्षद, राष्ट्रीय सलाहकार रितेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पार्षद हिमांशु शर्मा, विशाल जैन, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, काजल छिब्बर, संजय शर्मा, अनिल जुल्का, डॉ. शुचि मेहरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने श्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच संचालक पूर्व मंत्री उत्तराखण्ड सच्चिदानंद शर्मा एवं पत्रकार ललित चौधरी अपूर्वा चौधरी रहे।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी एन सिंह, बॉलीवुड निर्माता मनोज शर्मा, भाजपा नेता प्रताप चौधरी, पार्षद मधुकर त्यागी रहे।

सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के द्वारा भी किया गया जोरदार स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!