मौसम ने ली अचानक करवट , तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत

मोहक मीडिया । गाजियाबाद । भीषण गर्मी और उमस के बाद बृहस्पतिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे, वहीं शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी, जो शाम को सही साबित हुई।


मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि  दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मध्यम गरज और बिजली कड़ने के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई। वहीं 80-100 किमी/घंटा तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी दी थी।

मौसम विभाग का अलर्ट
बीते बुधवार को मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दिया है। इसके असर देर रात या बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!