सभी मेयर्स ने स्वीकार किया की कूड़े का निस्तारण खुले में नहीं होना चाहिए

मोहक मीडिया । 6 जून 2026 ,इण्डिया एक्सपो सेंटर , प्लाट नम्बर 23-25 , 27/29,नॉलेज पार्क II , ग्रेटर नॉएडा , गौतम बुद्ध नगर – आज यहाँ 5वीं आल इण्डिया मेयर एंड आर डब्लू ऐ सम्मिट का आयोजन किया गया | इस आयोजन मे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) माननीय डा सोमेन्द्र तोमर ने कहा की मैं इस पहल का ह्रदय से स्वागत करता हूँ | यह अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है की गैर सरकारी संगठनो के निमंत्रण पर देश के विभिन्न शहरो के कुछ महापौर इस आयोजन में आये हैं | यह कोरवा ( कोंफडरेशन आफ आर डब्लू ऐ ) और ग्रीन सोसाइटी और इण्डिया की कर्तव्यनिष्ठा और इमानदारी का प्रतीक है | उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में पहले भी पेड़ लगाए जाते थे । उन्होंने कहा हम शहरों को विकसित भी कर रहे है और व्यवस्थित भी कर रहे है ! उन्होंने आज वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बताए गए पांचों सुझावों पर सहमति जताई और हस्ताक्षर भी किए ।

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री सोमेंद्र तोमर सभा को सम्बोधित करते । साथ मे है कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ,यमुनानगर की मेयर माननीय सुमन , बेलारी के मेयर माननीय पी गडप्पा एवं अन्य

कोरवा के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने अतिथियों और बेलारी ( कर्नाटक , गुहाटी , यमुनानगर के महापौरो का आभार प्रकट किया | उन्होंने कहा की वायु प्रदूषण दिखता नहीं है परन्तु इसके जहरीले कण जो बाल से भी पतले होते है फेफड़ो में जम जाते है | एक बार फेफड़े की क्षमता कम हुई तो उसे ठीक करने का कोई मेडिकल उपाय नहीं है| जो नुक्सान हो चुका वो तो हो चूका परन्तु अब आगे के लिए युद्ध स्तर पर पौधा रोपण और वर्टिकल गार्डनिंग पर कार्य किया जाना चाहिए |उन्होंने पूरे सदन के सामने पांच प्रस्ताव रखें जिन्हें सर्व सममिति से पास किया गया :

कोरवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिखर सम्मेलन के मुख्य संयोजक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी सभा को संबोधित करते साथ मे है मुख्य अतिथि माननीय डा सोमेंद्र तोमर , श्री राजन छिब्बर,यमुना नगर की मेयर माननीय सुमन , बेलारी के मेयर माननीय पी गडप्पा, स्वदेश कुमार , बी टी श्रीनिवासन एवं अन्य

• महीने में कम से कम एक दिन प्रत्येक जिले में कार फ्री डे घोषित किया जाये |

• शमशान घाट पर मोक्षदा प्रणाली लागू की जाए ताकि प्रत्येक शव दहन में दो तिहाई लकड़ी बचे |

• सभी शहरों में डंपिंग ग्राउंड के बजाय सेनेट्री लैंड फिल्स बनाई जाये |
• सभी मेट्रो पिलर्स और सभी ओवर हैड ब्रिज के पिलर्स पर युद्ध स्तर पर वर्टिकल गार्डनिंग की जाए

• सभी शहरों में ई वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स बनाये जाये |

आंध्रा प्रदेश सरकार के सलाहकार और आज के विशिष्ट अतिथि श्री राजन छिब्बर ने कहा की हाउसिंग सोसाइटी के निर्माण से अधिक ताबड़तोड़ प्लान्टेशन पर ध्यान दिया जाना चाहिए |

कोरवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिखर सम्मेलन के मुख्य संयोजक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी सभा को संबोधित करते साथ मे है मुख्य अतिथि मावायु प्रदूषण रोकने के लिए पांच प्रस्तावों का समर्थन करते हुए पूरा सदन

यमुनानगर की मेयर माननीय सुमन बहमानी ने कहा कि सुबह उठते ही नगर निगम अधिकारी यदि भ्रमण पर निकलेंगे तो आदि समस्याएं समाप्त हो जाएगी । उन्होंने झोड़ और अन्य स्थानों पर पिकनिक स्पोर्ट बनाने का सुझाव दिया लोग यहां आयेंगे तो कूलर , ऐ सी का खर्चा कम होगा ।

कर्नाटक के बेलारी के मेयर माननीय पी गड़प्पा जी ने सुझाव दिया कि खाली जगहों को हरित पट्टियों में तबदील किया जाए ।

गोहाटी के मेयर ने अपने संदेश में कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जनता के साथ निरंतर संवाद जरूरी है ।

ग्रीन सोसाइटी आफ इण्डिया के अध्यक्ष और वर्ल्ड पर्यावरण एक्सपो के संयोजक श्री स्वदेश कुमार और कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक ने सुझाव दिया की युद्ध स्तर पर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियो के एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट ( ETP ) का निरक्षण किया जाना चाहिए क्योंकि ETP लगाये तो जाते है चलाए नहीं जाते | ETP का चलाना भी उतना ही महंगा है जितना लगाना |

इस अवसर पर तेलंगाना के डा ज्योति चौधरी , तमिलनाडु के श्री थंगा वेलु , झारखंड के गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , हरियाणा के श्री आर सी तिवारी , दिल्ली के श्री सौरभ गांधी और उत्तर प्रदेश की श्रीमती राज शर्मा को प्रतिष्ठित ग्रीन इण्डिया एवार्ड से नवाजा गया |

डा पवन कौशिक , कैलाश चन्द्र शर्मा , बी टी श्रीनिवासन , प्रोफ़ेसर राजेन्द्र पवार , चेतन शर्मा ,डा आर के आर्या ,मेजर जनरल डा श्री पाल ,सविता शर्मा,आई सी जिंदल ,प्रोफ़ेसर रुपेश राय ,अंकित लव ,प्रदीप गुप्ता ने भी अपने विचार रखें |

अरुण चंद्र रॉय,ईश्वर चंद जिंदल,डॉ मधु सिंह, सीमा त्यागी,पूर्णिमा सचदेवा, विवेक त्यागी,आरपी शर्मा,अज़ीम खान,दीपांशु मित्तल,मुकेश गुप्ता,सुदीप कुमार साहू,चांदनी मेहता,ओपल तिवारी,शुभी चौबे,गणेश दत्त,अंजू शर्मा,चंदन कुमार सिंह,कर्नल राकेश रघुवंशी,लेफ्टिनेंट कर्नल ओमवीर त्यागी,जयप्रकाश शर्मा,एम एल वर्मा,दलीप चड्ढा,मुकेश टांक,कियथ राजीव,देवेन्द्र चौबे,आई एस झा,ललित मोहन शर्मा,लोकेश पांचाल,कैलाश चंद पांडे,सुशीला बंसल,मुलेन्द्र कुमार शर्मा,अनिल कुमार,राहुल विज,त्रिवेणी जादौन,ओम ठाकुर,योगेश भाटी,श्रीमती संध्या त्यागी,डॉ पवन कुमार कौशिक,पुष्कर सिंह बिष्ट,अजय प्रसाद वर्मा,ममता त्यागी,उर्फ गीता त्यागी,रमेश सिंह नेगी,राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी,कृष्णा बिष्ट,राजीव जॉली खोसला,रजनी कांत,भुवनेश्वर पांडे,सहदेव तोमर,बसंत त्यागी,कार्तिक तोमर,मंजीत चौहान,जयंद्र दीक्षित,अनिल कुमार शर्मा,सुभाष शर्मा,सी.सी. बाबू,सरदार जी.एस.सिद्धू,नवीन शर्माजी,गौरव शर्माजी,रमेश कुमार कौशिक,मुरारी लाल कौशिक,मोहित कौशिक,श्री बाबुल चक्रवर्ती, श्रीमती. अर्चना मेहता, अंशू त्यागी,श्री जयेन्द्र दीक्षित,श्री सुभाष शर्माजी,श्री रमेश कुमार गुप्ता जी,श्री एस.एस. भटनागर,एसएच सी.सी. बाबू,सरदार जी.एस.सिद्धू,सलाह. नवीन शर्माजी,श्री गौरव शर्माजी,श्री रमेश कुमार कौशिक,संदीप कुमार गुप्ता,तरूण चौहान,विवेक शर्मा,उर्वशी वालिया,प्रियांशु कुमार,प्रेम ठाकुर,प्रणव बोरा,रेखा सिंह,प्रीति सिंह,लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा,संजय शर्मा,उदयराज दुबे,के राघवेंद्र राव ,एम संपत यादव ,डी एन राव,मोनिका कश्यप,सविता शर्मा,राम अवतार पचौरी भी उपस्थित रहे |

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , वीर चक्र
मुख्य संयोजक , शिखर सम्मलेन
राष्ट्रीय अध्यक्ष,कोरवा
9313922889

बी टी श्रीनिवासन
संयोजक , शिखर सम्मलेन
महासचिव,कोरवा
93473 78072

स्वदेश कुमार
वरिष्ट संयोजक , शिखर सम्मलेन
अध्यक्ष,ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया
98119 13376

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!