मोहक मीडिया । राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया CEO।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में नए CEO के नाम पर मुहर। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO । CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने ट्रस्ट को सौंपा था 3 नामों का पैनल।
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief रह चुके हैं।
अप्रैल 2026 में भारतीय वायुसेना से हुए हैं सेवानिवृत्त। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी निभा चुके हैं अहम सैन्य जिम्मेदारी।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री जितेंद्र मिश्रा सहित सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
