एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग,

चित्रकूट: राजापुर के SBI बैंक शाखा में मार्च क्लोजिंग के पहले ही सोमवार को भीषण आग लग गई. जिसमें नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.
SBI बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार, चित्रकूट के राजापुर कस्बे में सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. बैंक के अंदर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही राजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया. आग तेज होने के कारण एक फायर ब्रिगेड पर्याप्त नहीं था, जिसके बाद दूसरी गाड़ी भी लगाई गई. तब जाकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से बैंक के अंदर रखा सामान, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रभावित हुए हैं, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि बैंक गार्ड ने सबसे पहले धुआं देखा और तत्काल सूचना दी. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

वहीं, एसबीआई के बैंक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार बैंक में सभी लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर इत्यादि भी जले हैं. उन्होंने बताया कि दस्तावेज और नगदी को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है. बैंक के अंदर धुआं कम होने के बाद छती का आकलन किया जाएगा. उन्होंने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!