मोहक मीडिया । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय व मनोज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री व मुजफ्फरनगर से तीसरी बार लोकप्रिय,ऊर्जावान विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंत्री जी के पैतृक आवास मुजफ्फरनगर जाकर शुभकामनाएं वह बधाई प्रेषित की, व भगवान से प्रार्थना की कि आप हमेशा जनता का मार्गदर्शन करते रहें और नित नई ऊंचाइयों को छूते रहें

इस अवसर पर प्रातः काल से ही माननीय मंत्री जी के आवास पर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने पहुंचकर बधाई दी वह हृदय से आभार प्रकट किया, गाजियाबाद से राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय व मनोज गुप्ता ने मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उज्जवल भविष्य की कामना की

