नई दिल्ली-पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने भारत को बड़ी राहत देते हुए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया है।ईरान ने भारत को मित्र देश बताते हुए कहा है कि भारतीय ध्वज वाले जहाज और उसमें सवार नाविक सुरक्षित हैं, जिससे एलपीजी और तेल की आपूर्ति बनी रहेगी।ईरान ने कहा है कि भारतीय मित्रों को होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद से यह महत्वपूर्ण जलमार्ग बाधित हो गया है।ईरान के भारत स्थित दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे भारतीय मित्र सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता नहीं।ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नियंत्रित करता है, जिसके रास्ते दुनिया की लगभग 20% ऊर्जा आपूर्ति होती है। संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने बहुत कम जहाजों को पार करने की अनुमति दी है। ईरान ने कहा है कि वह मित्र राष्ट्रों जैसे भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को गुजरने की अनुमति दे रहा है।
Related Posts
जेवर के बाद… हिंडन से भी अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान की जगी उम्मीद
ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर के थाना साहिबाबाद जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने शनिवार को उद्घाटन कर दिया।अब गाजियाबाद के निवासियों को भी…
आज से ही तस्वीर बदलनी शुरू हो सकती है, लें तीन संकल्प – कर्नल त्यागी
आज से ही तस्वीर बदलनी शुरू हो सकती है, लें तीन संकल्प – कर्नल त्यागी
माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण) का लोकार्पण संपन्न
माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में नौसेना शौर्य…
